Jharkhand Weather : घर से निकलने से पहले चेक कर लें IMD अलर्ट, झारखंड में भारी बारिश को लेकर है येलो और ऑरेंज अलर्ट

रांची : झारखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें झारखंड के दक्षिणी-पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जतायी है. इसके अलावा प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा है कि इन जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. हालांकि, सोमवार के लिए कोई विशेष अलर्ट अब तक जारी नहीं किया गया है.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट हिनू स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि विभाग की ओर से जो मौसम की चेतावनी जारी की गयी है, उसमें आज के लिए पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के अलावा पलामू, गढ़वा और इसके आसपास के इलाकों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. हालांकि, बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को देवघर में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. दूसरी सोमवारी को भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कांवरिये सामान्य मौसम में बाबा की पूजा-अर्चना कर सकेंगे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

17 जुलाई को गुमला, सिमडेगा समेत इन जिलों में मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने मौसम की चेतावनी में कहा है कि 17 जुलाई को गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में वर्षा और वज्रपात होने के आसार हैं. 18 जुलाई से 20 जुलाई तक के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 18 और 19 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है. 20 और 21 जुलाई को राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि इसी दिन कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका मौसम विभाग ने जतायी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close