झारखंड मौसम अभी-अभी : 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने भीषण बारिश का जारी किया अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से आंधी, बारिश व वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand weather just now: Meteorological department issued heavy rain alert for 10 districts, alert of storm at 60 km speed, rain and lightning

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ जोररदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज बादल छाये रहेंगे। इस दौरान 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। आंधी-तूफान से बड़े नुकसान की भी आशंका है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार के मौसम की बात करें तो आज भी गरज चमक के साथ बारिश होगी। कुछ जिलों में अत्यधिक बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक साइक्लोनिक ट्रफ झारखंड से पार हो रहा है। इस कारण बारिश आज भी देखने को मिलेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना है। जिसका असर आज काफी तीव्र देखने को मिलेगा। खासतौर पर हवा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य में अच्छी खासी बारिश की संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हवा भी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. ऐसे में अगर आप सड़क पर गाड़ी में हैं तो इस समय सचेत हो जाएं. किसी सुरक्षित स्थान में शरण लें। वहीं, कुछ जिले हैं, जहां पर आइसोलेटेड हेवी रेन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

10 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में झमाझम बारिश देखी गई है. यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी रहा. पूरे राज्य में ही मौसम बारिश की वजह से काफी ठंडा रहा। वहीं, मौसम विभाग ने गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, गढ़वा, चतरा, पलामू, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। शुक्रवार को इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई।

Related Articles

close