झारखंड मौसम: IMD ने जारी कर दिया झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, जानिये Aaj Ka Muasam और Kal Ka Mausam

Jharkhand Weather: IMD has issued a big alert regarding the weather of Jharkhand, know today's weather and tomorrow's weather.

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में सर्दी खतरनाक हो चली है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से खासकर यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद व साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिण पूर्वी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में घने कोहरे के साथ शीत लहरी का असर दिखेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सात जनवरी को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी।शाम ढलते ही उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा कनकनी बढ़ा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रांची से कांके का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार छह जनवरी को राजधानी व इसके निकटवर्ती जिलों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा एवं बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। झारखंड के कई जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

 

इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा शामिल हैं. कोहरे के कारण सड़क पर वाहन चलाने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 7 जनवरी से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. आसमान साफ होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी. अनुमान है कि 10 जनवरी तक रांची सहित अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है.

 

Aaj Ka Mausam – 7 जनवरी:

• सुबह हल्की धुंध के बाद आसमान पूरी तरह साफ रहेगा.

• अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना.

 

Kal Ka Mausam 8 जनवरी

• आसमान साफ रहेगा और सर्दी बढ़ने की संभावना है.

• अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहेगा.

• हवा चलने से ठंड और अधिक महसूस हो सकती है.

Related Articles

close