झारखंड: मौसम फिर होने वाला है बेईमान, बेमौसम की बारिश से होगा जाड़ा रिटर्न, कंबल-रजाई अभी ना समेटे

Jharkhand: The weather is going to be dishonest again, winter will return due to unseasonal rain, do not pack blankets and quilts yet.

Jharkhand Weather Update: जो लोग ये समझ रहे हैं कि झारखंड से ठंड गायब हो रही है, वो अगले कुछ दिनों में मौसम के बदलाव को लेकर सचेत हो जाये। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत दिये हैं। मौसम विभाग ने झारखंड में अगले दो दिनों में बारिश का अलर्ट दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक 18 और 19 फरवरी को सुबह की शुरुआत राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरे के साथ होगी, उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 20-21 फरवरी को राज्य में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बारिश की संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम में इस बदलाव से झारखंड में ठंड कुछ दिन और बढ़ जायेगी। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि ये ठंड बहुत ज्यादा असर नहीं डालेगी। लेकिन, गुलाबी ठंड से लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में पिछले 24 घंटे से मौसम शुष्क बना हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। अगले दो दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। आज कोहरा का असर जरूर दिख सकता है।

Related Articles

close