झारखंड मौसम अभी-अभी : कुछ देर में शुरू होने वाली है आंधी के साथ बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जारी किया आरेंज अलर्ट

Jharkhand weather just now: Rain with storm is going to start in some time, Meteorological Department has given warning, issued Orange Alert

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में कुछ देर में मौसम बदलने वाला है। इस दौरान आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की भी चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग ने इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के 12 जिलों में आज से मौसम बदलेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम का ये प्रभाव 4 अप्रैल तक दिखेगा। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में आंधी, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश अगले दो दिनों तक होने वाली है। इस बदलाव से गरमी से राहत तो मिलेगी, लेकिन दुर्घटना से बचाव की भी जरूरत है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बदलाव के बाद जब मौसम साफ होगा तब फिर तेज गर्मी लगना शुरू होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कुछ देर में 12 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। आज रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल भी मौसम का ऐसा ही हाल रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार 3 अप्रैल को दुमका, गोड्‌डा, साहिबगंज, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में भी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को भी ऑरेंज जारी किया है।

 

जबकि 4 अप्रैल को भी गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा को छोड़कर अन्य जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज हवा चलने के संकेत हैं। इसे देखते हुए 4 अप्रैल को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।

Related Articles

close