Jharkhand weather: दुमका, धनबाद समेत इन जिलों में कुछ ही देर में होगी बारिश, मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी

रांची : मौसम पूर्वनुमान के मुताबिक दुमका जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है.

साथ ही जिले के भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी देखी जा सकती है.
ये खबर भी पढ़ें…
मौसम केंद्र रांची के मुताबिक पाकुड़, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. साथ ही जिले के कुछ भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी देखी जा सकती है.
ये खबर भी पढ़ें…











