Jharkhand Weather : मेले में खलल डालेगी बारिश! नवमी और दशमी को बारिश का अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में मौसम करवट ले सकता है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जमशेदपुर में 24 व 25 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। वहीं 27 अक्टूबर से ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। हालांकि अभी से ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक नवमी को बादल छाये रहने की संभावना है तो वहीं दशमी को बारिश की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व व ईस्ट सेंट्रल के सीमावर्ती क्षेत्रों में निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से बारिश की आशंका जतायी जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश की आशंका दो दिन है। यह बारिश राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और पूर्व एवं मध्य हिस्से में हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम केंद्र रांची ने पूर्वानुमान के मुताबिक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में 22-23 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा, जबकि 24 व 25 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। वहीं बारिश की बात करें तो 24 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों व 25 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close