jharkhand Weather: फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक हो सकते हैं झमाझम बारिश

weatherReport : झारखंड में मौसम मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। दरअसल मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में गर्जन के साथ बज्रपात की भी संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

पिछले 24 घंटों में राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक वर्षा रांची की खलारी 59.0 मिमी दर्ज की गई। इस दौरान अधिक तापमान देवघर व सबसे कम रांची जिले में दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में अब तक झारखंड में 85.2 मिमी बारिश हुई । इस दौरान सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम में 148.8 मिमी व सबसे कम खूंटी जिले में 35.1 मिमी में हुई। रांची में 85.1 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग की माने तो पूरे मानसून के दौरान राज्य में अब तक सामान्य से करीब 20 फ़ीसदी कम बारिश हुई है।

अगले 2 से 3 दिनों में मानसून की हो जाएगी विदाई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पलामू प्रमंडल से मानसून की वापसी हो गई है। अगले दो-तीन दिनों में पूरे झारखंड से मानसून विदाई हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close