Jharkhand Weather: अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत और बढ़ेगा तापमान , जानें फिर कब से सक्रिय होगा मानसून

रांची: पूरे राज्य में चार दिनों तक मॉनसून की बारिश जम कर हुई। अब मॉनसून थोड़ा कमजोर हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। शनिवार को मौसम का मिजाज खुला हुआ है। सुबह से ही आसमान साफ है और धूप खिली हुई है।

मौसम में परिवर्तन, हवा और उमस का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। गर्मी थोड़ी बढ़ेगी। इसके बाद से चार जुलाई से फिर बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। चार जुलाई से राज्य में मॉनसून फिर सक्रिय होगा। इसके बाद से बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 3 जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान संताल परगना में मॉनसून जमकर बरसा। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश साहिबगंज में 110.0 मिमी हुई। वहीं, दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा में भारी बारिश हुई। यहां कोलेबिरा में 65.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा जमशेदपुर, पाकुड़, गोड्डा और अन्य जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मॉनसून की अच्छी बारिश होने के बाद भी जून में मॉनसून कमजोर रहा।

राज्य में 189.5 मिमी की तुलना में केवल 108.5 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य बारिश से 43 फीसदी कम रहा। राज्य में मॉनसून ने 19 को संथाल में प्रवेश किया था और 23 जून को पूरे झारखंड में काबिज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार खेती के लिहाज से मॉनसून की बारिश अच्छी हो रही है। धीमी गति की बारिश से खेतों में पानी बना रहता है, जो कि खरीफ फसलों की बुआई के लिए जरूरी है। लेकिन एक जुलाई से बारिश में कमी आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close