Jharkhand Weather Update : झारखंड में दो-तीन दिन में बढ़ेगी और गर्मी… देश के इन हिस्सों में बारिश की भी चेतावनी

रांची। झारखंड में फरवरी के महीने में ही मार्च-अप्रैल की गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने भी कहा है कि मौसम में लगातार अभी बढोत्तरी होगी। रांची, झारखंड, बोकारो, धनबाद में भी में तापमान तेजी से बढ़ा है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। चाईबासा का भी पारा 34 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और चाईबासा का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में झारखंड का तापमान 2-3 डिग्री बढ़ जायेगा. इसके बाद दो दिनों तक उसमें कोई बदलाव नहीं आयेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, सिर्फ उच्चतम तापमान में वृद्धि होगी. न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. साथ ही यह भी कहा है कि राज्य दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी चेतावनी

देश के ज्यादातर इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ-साथ गर्मी की शुरुआत होने लगी है. हालांकि, उत्तर पूर्व भारत के कुछ राज्यों में आज यानी 21 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 21 से 23 फरवरी के बीच उत्तर पूर्व भारत के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश देखने को मिल सकती है. ऊपर के स्तर पर पश्चिभी हवाएं आ रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हवाओं के साथ नमी आ रही है। इससे ऊंचाई के स्तर पर बादल बन रहे हैं। उधर मंगलवार को पश्चिुमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर प्रेरित चक्रवात समाप्त हो जाएगा। इससे तापमान में गिरावट होने लगेगी। तापमान में गिरावट का सिलसिला चार दिन तक बन रह सकता है। 25 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पर सक्रिय होने के आसार हैं। उसके प्रभाव से फिर तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close