झारखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने झारखंड को लेकर जारी किया नया अपडेट, जानिये कैसा रहने वाला आज का मौसम, किन जिलों में …

Jharkhand weather update: Meteorological department has released a new update regarding Jharkhand, know how the weather is going to be today, in which districts...

Rain Alert In Jharkhand: झारखंड में आज भी कुछ जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि आज के बाद मौसम में सुधार भी देखने को मिल सकता है। झारखंड रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी सहित आधा दर्जन जिलों में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर आंधी तूफान के साथ वज्रपात भी होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गरज के साथ बारिश हो सकती है. ओलावृष्टि भी हो सकती है। वज्रपात की भी आशंका है. आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है. ऐसे मौसम में सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने का आग्रह किया गया है। भूल कर भी बारिश और वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे नहीं ठहरें। बिजली के खंभों से दूर रहें. लोहरदगा जिले में बारिश के दौरान जमकर ओलावृष्टि हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक उमाशंकर व्यास ने शनिवार को जारी मौसम बुलेटिन में बताया कि बीते 24 घंटों में ओडिशा, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई. वहीं विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जम्मू क्षेत्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और विदर्भ में तेज हवा देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन इलाकों में मौसम बिगड़ा है. जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होगा वैसे ही पूरे देश में 4 से 5 डिग्री तापमान बढ़ेगा।

 

बारिश और बिजली गिरने का पूर्वानुमान-

बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, तमिलनाडु और केरल, अरुणाचल प्रदेश

सौराष्ट्र, कच्छ के क्षेत्र में तेज गर्मी देखने को मिलेगी.

 

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर भारत से आ रही हवा ने झारखंड को मौसम को बदल कर रख दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि 23 मार्च से झारखंड के मौसम में बदलाव होगा। आसमान धीरे-धीरे साफ होंगे। सिर्फ पूर्वी भाग जिनमें कोल्हान, संताल परगना में गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।

24 मार्च से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया है। यहां 54 मिमी बारिश हुई है, जबकि रांची में लगभग 30 मिमी बारिश हुई।

Related Articles

close