झारखंड वेदर अपडेट: होली की शॉपिंग और हुड़दंग से पहले पढ़ लें ये खबर, पारा चढ़ने से बिगड़ सकती है सेहत

Jharkhand Weather Update: Read this news before Holi shopping and celebrations, rising mercury can worsen your health.

Jharkhand: राज्य में मार्च की शुरुआत तेज धूप और बढ़ते तापमान के साथ हुई है। महीने के पहले ही दिन गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। 4 मार्च को होली का त्योहार है और लोग इस दिन के मौसम को लेकर चिंतित हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि होली पर बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन धूप और गर्मी का असर जरूर महसूस होगा।

India Meteorological Department (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में तापमान में लगातार वृद्धि होगी। होली के दिन अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि न केवल झारखंड, बल्कि देश के कई हिस्सों में मार्च से गर्मी तेज होने वाली है। ऐसे में होली के दिन रंग खेलने के दौरान गर्मी का विशेष ध्यान रखना होगा।

गर्मी से बचाव के लिए सुझाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close