झारखंड मौसम अपडेट :आज भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Jharkhand weather update: Heavy rain alert today, possibility of thunderstorm in many districts

मानसून सक्रिय, चार जिलों में येलो अलर्ट

झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 25 अगस्त को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 70 से 110 मिमी तक वर्षा दर्ज हो सकती है। साथ ही आंधी-तूफान और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

24 घंटे में 246% अधिक वर्षा

पिछले 24 घंटों में झारखंड में सामान्य से 246% अधिक बारिश दर्ज की गई। जहां सामान्य रूप से 6.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं 21.5 मिमी वर्षा हुई। पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर में सबसे ज्यादा 85 मिमी और जगरनाथपुर में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तापमान और मौसम का हाल

झारखंड में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गोड्डा में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और नामकुम में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रांची में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंगाल की खाड़ी से नया लो-प्रेशर सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बनने से राज्य में 29 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।

मानसून में अब तक सामान्य से अधिक बारिश

झारखंड में इस बार मानसून ने अच्छी बारिश दी है। अब तक 991.9 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 745.5 मिमी है। यानी राज्य में अब तक 33% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। आधा दर्जन जिलों में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close