झारखंड: शादी समारोह में चली गोली, दोस्त की शादी में आये छात्र की गयी जान, दो बाराती गिरफ्तार

Jharkhand: Shot fired at a wedding ceremony, student who had come to attend friend's wedding killed, two baraatis arrested

Jharkhand Crime News : शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाराती के ही दो लोग आपस में उलझ गए। इस घटना में एक युवक की गोली लगने से जान चली गई। घटना झारखंड के चतरा जिले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अभिषेक है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभिषेक बिहार के गया का रहने वाला था, जो अपने दोस्त की शादी में चतरा जिला आया था। इसी दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें अभिषेक की जान चली गई। अभिषेक इमामगंज थाना क्षेत्र के बरडीह गांव का रहने वाला था। उसके गर्दन और बाएं हाथ में गोली लगी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बरडीह गांव से चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कोचवा गांव में बारात गई थी। रात में जब बारात दरवाजे पर लग रही थी, तभी गोली चल गई। गोली लगने से अभिषेक की जान चली गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों के पास से एक पिस्टल को भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक गोली मारने वाला शख्स अभिषेक के ही गांव का है। पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वो दोनों भी बाराती ही आए थे। मृतक के परिजन ने शादी में विवाद होने पर अभिषेक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

Related Articles

close