झारखंड: छोटी बहन के सामने बड़ी बहन से दरिंदगी, पुलिसवाला बताकर स्टेशन से गये, फिर की हैवानियत

Jharkhand: Brutality with elder sister in front of younger sister, he left the station claiming to be a policeman and then committed brutality

Jharkhand Crime News: छोटी बहन के सामने बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पलामू जिले की बतायी जा रही है। पीड़िता पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जा रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डालटनगंज रेलवे स्टेशन में दोनों बहने मौजूद थी, उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और उन खुद को पुलिस बताया। दोनों आरोपियों ने कहा कि उनसे कुछ पूछताछ की जायेगी, इसलिए साथ जाना होगा। ये कहकर दोनों आरोपी लड़कियों को चैनपुर के इलाके में ले गए और बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाद में आरोपी दोनों बहनों को लेकर मेदिनीनगर पहुंचे। मेदिनीनगर के सद्दीक मंजिल चौक पर पीड़िता की छोटी बहन बाइक से कूद गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़की के शोर मचाने के बाद लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी, जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी चैनपुर के शाहपुर के इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ पॉस्को समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि दोनों बहनें नाबालिग हैं।

Related Articles

close