झारखंड में बारिश का क्या हाल है ? मौसम विभाग ने दी ये अच्छी खबर, जानिये कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश

Jharkhand Mansoon Update: झारखंड में मानसून को आये 1 महीना से ज्यादा हो गया है, लेकिन अभी भी झारखंड की धरती प्यासी है। आधे से ज्यादा जिलों में बारिश ना के बराबर हुई है, जहां बारिश हुई है, वो खेती के लिए नाकाफी है, लिहाजा सूखे की आहट ने किसानों को परेशान कर दिया है। हालांकि अब मौसम विभाग ने भारी बारिश होने के संकेत दिये हैं। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 33 व न्यूनतम 26 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डाले तो कई जगह में भारी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक बारिश 76 एमएम गढ़वा के बर्डीहा में दर्ज की गई है। अब मौसम विभाग ने 11 जिलों में आज भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, पलामू और गढ़वा शामिल हैं। राज्य में 11 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज के मौसम की बात की जाए तो आज पूरे राज्य में अच्छी खासी झमाझम बारिश होने वाली है. हर एक जिले में जबरदस्त बारिश को लेकर अलर्ट जारी की गई है. सभी जिले में आज एक सामान्य बारिश देखी जा सकती है. वहीं, वज्रपात को लेकर भी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. इस समय कोशिश करें घर से बाहर न निकले और जबरदस्त बारिश के दौरान कोई सुरक्षित स्थान का शरण लें.

Related Articles

close