झारखंड: लोकसभा के रिजल्ट के बाद क्यों बढ़ा भाजपा टेंशन, भ्रष्टाचार का मुद्दा हुआ फुस्स, तो अब आगे क्या…? बीजेपी को क्या है मिशन 2024 में डर…

रांची। झारखंड में लोकसभा के रिजल्ट का जो ट्रेलर दिखा, उसने भाजपा की नींद हराम कर दी है। इस लोकसभा में अन्य पार्टियों से ज्यादा सीटें जीतकर भी वो बैचेन है कि विधानसभा चुनाव में कितनी मुश्किल होने वाली है। कल्पना की कमान वाली झामुमो ने पिछले बार से अपना रिकार्ड बेहतर किया, तो वहीं कांग्रेस ने भी अपनी सीटें बढ़ा ली, जाहिर है विधानसभा चुनाव के पहले ये शुभ संकेत नहीं है। गुरुवार को जब भाजपा का अभिनंदन समारोह चल रहा था, तो उस दौरान भी जीत की खुशी से ज्यादा आने वाली चुनौतियों की चिंता थी।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा इस चुनाव में जिस तरह धाराशायी हुआ, उसके बाद अब तो भाजपा के लिए सबसे पहला काम विधानसभा चुनाव के लिए मुद्दों की तलाश होगी। भाजपा को यकीन था कि भ्रष्टाचार का मुद्दा ही इस चुनाव में बड़ा मुद्दा बनेगा, क्योंकि विकास और योजनाओं पर भाजपा के लिए बहुत कुछ कहने को था नहीं। जाहिर है विधानसभा चुनाव के लिए अब भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टी को नये सिरे से काम करनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का कुल वोट शेयर घटा है। इस बार सभी 14 संसदीय सीटों में पड़े मतों में इसकी हिस्सेदारी 44.60 प्रतिशत ही रही, जबकि वर्ष 2019 के चुनाव में इस पार्टी को 51.6 प्रतिशत वोट मिले थे। दूसरी तरफ, झामुमो और कांग्रेस के वोट शेयर बढ़े हैं। इस बार दोनों का वोट शेयर क्रमश: 14.60 तथा 19.19 प्रतिशत रहा है। पिछले चुनाव में दोनों का वोट शेयर क्रमश: 11.7 तथा 15.8 प्रतिशत ही रहा था। आजसू का भी वोट शेयर घटा है। ओवर आल बात करें तो भाजपा को जहां 44.60, कांग्रेस ने 19.19, झामुमो ने 14.60, आजसू ने 2.62, राजद ने 2.77, बसपा ने 0.92, सीपीआइ ने 0.31, सीपीआइ एमएल ने 2.41, अन्य ने 11.17 और नोटा ने 1.14 प्रतिशत वोट हासिल किये हैं।
झारखंड की 14 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 में मुख्य मुकाबला

सीट NDA इंडिया किस पार्टी को मिली जीत कितने वोट से मिली जीत
राजमहल ताला मरांडी (BJP) विजय हांसदा (JMM) झामुमो 178511

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुमका सीता सोरेन (BJP) नलिन सोरेन (JMM) झामुमो 22527

गोड्डा निशिकांत दुबे (BJP) प्रदीप यादव (Congress) भाजपा 101813

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चतरा कालीचरण सिंह (BJP) केएन त्रिपाठी (Congress) भाजपा 220959

कोडरमा अन्नपूर्णा देवी (BJP) विनोद कुमार सिंह (CPI-ML) भाजपा 360215

गिरिडीह चंद्र प्रकाश चौधरी (AJSU Party) मथुरा प्रसाद महतो (JMM) आजसू पार्टी 80880

धनबाद ढुल्लू महतो (BJP) अनुपमा सिंह(Congress) भाजपा 318979

रांची संजय सेठ(BJP) यशस्विनी सहाय(Congress) भाजपा 120512

जमशेदपुर विद्युत वरण महतो (BJP) समीर मोहंती (JMM) भाजपा 266267

सिंहभूम गीता कोड़ा (BJP) जोबा मांझी(JMM) झामुमो 168402

खूंटी अर्जुन मुंडा (BJP) कालीचरण मुंडा(Congress) कांग्रेस 149675

लोहरदगा सुदर्शन भगत (BJP) सुखदेव भगत(Congress) कांग्रेस 135137

पलामू विष्णु दयाल राम (BJP) ममता भुईयां (RJD) भाजपा 288807

हजारीबाग मनीष जायसवाल (BJP)

Related Articles

close