झारखंड: रिटायरमेंट के 100 दिन पहले क्यों हटाये गये चीफ सेकरेट्री सुखदेव सिंह, चार साल की रिकॉर्ड पारी खेली, नये CS एल ख्यांगते के बारे में जानिये

रांची। रिटायरमेंट के करीब 100 दिन पहले चीफ सिकरेट्री पद से सुखदेव सिंह की छुट्टी हो गयी। सुखदेव सिंह को पद से हटाये जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इधर 1988 बैच के IAS एल ख्यांगते झारखंड के नए चीफ सेकरेट्री होंगे। आज होने वाले कैबिनेट की बैठक में नये चीफ सेकरेट्री का स्वागत होगा। एल ख्यांगते अभी श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में महानिदेशक के पद पर पदस्थ थे।

एल ख्यांगते के पास वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्जन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त चार्ज था। एल.ख्यांगते झारखंड में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी समेत पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं। आपको बता दें कि मुख्य सचिव सुखदेव सिंह अगले साल 2024 के मार्च में सेवानिवृत्त हो रहे थे। चार साल पहले उन्होंने मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया था। सुखदेव सिंह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मधु कोड़ा और हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रधान सचिव की भूमिका भी निभा चुके हैं। सुखदेव सिंह विकास आयुक्त, वित्त आयुक्त, वन एवं पर्यावरण सहित कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के 24वें मुख्य सचिव बने एल खियांग्ते 1988 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं. उनका जन्म 26 अक्टूबर 1964 को हुआ था. वह 31 अक्टूबर 2024 को रिटायर होंगे. उनके बैच के दो आईएएस ऑफिसर है जिनमें अरुण कुमार सिंह इसी साल 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं जबकि अलका तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद हेमंत सोरेन ने उन्हें राज्य का 23वां मुख्य सचिव बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close