बिहार के BJP विधायक के घर पर चला झारखंड का बुलडोजर…सुबह-सुबह तोड़ने पहुंच गयी टीम…

भागलपुर : भाजपा विधायक के घर पर बुलडोजर चला है। बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती विधानसभा के भाजपा विधायक ललन कुमार के आवास पर झारखंड सरकार ने बुलडोजर चला दिया है। बुधवार को बीजेपी विधायक ललन कुमार के बाराहाट स्थित मकान से सटे सेल्टर को झारखंड पुलिस ने मेहरामा सीओ के नेतृत्व में जमींदोज कर दिया है। इस कार्रवाई केलिए रांची हाईकोर्ट ने आदेश दिया था।

जानकारी के मुताबिक पीरपैंती विधायक ललन कुमार का एक मकान बांका के बाराहाट में है। ये एरिया झारखंड के बार्डर एरिया में पड़ता है। इसी मकान से सटे एक सेल्टर का विवाद चल रहा था। जमीन के पीछे रहने वाले लोगों की शिकायत थी कि विधायक के सेल्टर की वजह से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। जिसके बाद मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। हाईकोर्ट ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक के सेल्टर के जिस विवादित हिस्सा को गिराया गया है, उसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। लोगों को अपनी जमीन व मकान तक जाने के लिए सड़क की मांग करीब एक साल पहले ही झारखंड सरकार से की थी। ये जगह बिहार और झारखंड की सीमा पर है। विधायक का आवास बिहार के सीमा पर है, लेकिन उनके दक्षिणी भाग में उनके मकान से सेल्टर नुमा एक आवास पर विवाद थे।

इधर मेहरामा सीओ पर जबरन कार्रवाई का आरोप लगा है। विधायक को इस कार्रवाई के पूर्व में कोई नोटिस भी नहीं दी गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close