झारखंड का मोस्ट वांटेड गिरफ्तार : सर पर पुलिस ने रखा था 15 लाख का ईनाम, चार-चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर लूट लिये थे हथियार , जानिये खूंखार नक्सली रविंद्र के बारे में…

Jharkhand's most wanted arrested: Police had placed a reward of ₹15 lakh on his head; he had killed four police personnel and looted their weapons. Here is what you need to know about the dreaded Naxalite Ravindra...

Jharkhand Naxal News। झारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली रविंद्र को पुलिस ने धर दबोचा है। कई बड़ी वारदात में शामिल रविंद्र पर चार-चार पुलिसकर्मियों की हत्या का संगीन आरोप है। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में ये बड़ी सफलता मिली है। भाकपा (माओवादी) के इस कुख्यात नक्सली पर 15 लाख रुपये का इनामी भी घोषित था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब इस खूंखार नक्सली रविंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लंबे समय से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल था।पुलिस के अनुसार, रविंद्र गंझू पर 22 नवंबर 2019 को चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया मोड़ के पास पीसीआर वैन पर हुए माओवादी हमले में शामिल होने का आरोप है। इस हमले में चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वारदात के बाद नक्सली पुलिस के हथियार भी लूटकर फरार हो गए थे।यह हमला लातेहार जिले की सबसे बड़ी और चर्चित नक्सली घटनाओं में से एक माना जाता है। घटना के बाद से रविंद्र गंझू की तलाश लगातार की जा रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि रविंद्र गंझू की गिरफ्तारी से नक्सल संगठन की गतिविधियों और 2019 के हमले से जुड़े कई अहम मामलों में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। उससे पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close