मिचोंग तूफान के बाद बदलेगा झारखंड का मौसम : आज से फिर मौसम में दिखेगा बदलाव, बारिश तो रूकेगी, लेकिन ठंड बढ़ेगी, मौसम विभाग की चेतावनी पढ़िये

रांची। मिचौंग तूफान ने झारखंड में ठंड के मौसम में बारिश का अहसास करा दिया है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश में रूक रूककर बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से प्रदेश में सर्दी का अहसास बढ़ गया है। आज से मौसम में सुधार तो शुरू होगा, लेकिन सर्दी तेज होगी। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान का असर अब धीरे धीरे कम होगा, लेकिन मौसम साफ होते ही तेजी से तापमान गिरेगा, सर्दी से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। आज से हल्की धूप निकलनी शुरू हो जायेगी।

हालांकि आज कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे भी राज्य में हल्की बारिश और कोहरा होगा। शुक्रवार के बाद मिचौंग तूफान का असर धीरे- धीरे कम होगा। कोहरा खत्म होने के बाद मौसम में और ठंडक आ सकती है और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।झारखंड में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर आज भी थोड़ा रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, कोहरा रहेगा। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरने से ठंड बढ़ी है। धनबाद और जमशेदपुर में भी तेज बारिश हुई। कई इलाकों में तो रूक-रूक कर अब भी बारिश हो रही है। ज्यादातर सड़कें सूनी है। केवल ऑफिस टाइम में भीड़ देखने को मिली। झारखंड के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close