वेतनमान की मांग पर पारा शिक्षक (सहायक अध्यापक) का JMM केंद्रीय कार्यालय घेराव आज,स्थापना दिवस पर होगा उग्र आंदोलन

रांची। झारखंड के पारा शिक्षक के धैर्य समाप्त हो रही है और अब उग्र आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। 78 दिन से राजभवन के समक्ष जिलावार आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा हैं, इसके बावजूद सरकार टस से मस नहीं हो रही है।राज्य भर के टेट पास सहायक अध्यापक वेतनमान की मांग को लेकर छोटी दिवाली यानी 11 नवंबर को मुख्य सत्ताधारी दल झामुमो के केंद्रीय कार्यालय का घेराव करेंगे.

JMM महासचिव ने दिया था आश्वाशन

पूर्व में ही टेट पास सहायक शिक्षक (पारा शिक्षकों) ने 08 अक्टूबर को झामुमो कार्यालय के घेराव की घोषणा की थी. लेकिन तब जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के आश्वासन पर घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य के टेट पास सहायक शिक्षकों ने कहा कि सरकारी शिक्षक बनने की सभी मानक को पूरा करने के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को मानना तो दूर उनसे बात तक करना जरूरी नहीं समझा. ऐसे में आंदोलन को तेज करने के साथ साथ शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा. दिवाली के दिन भी राजभवन के समक्ष धरना जारी रखा जाएगा.

टेट पास सहायक शिक्षकों (पारा शिक्षकों) की ये है मांग

राज्य में टेट पास 14 हजार 42 सहायक शिक्षकों के संगठन का आरोप है कि राज्य सरकार ने टेट पास सहायक शिक्षकों (पारा शिक्षक) को सहायक अध्यापक का दर्जा तो दिया पर वेतनमान नहीं दिया. जबकि टेट पास पारा शिक्षक,सहायक शिक्षक बनने के सभी आहर्ता को पूरा करते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य स्थापना दिवस को बड़ा आंदोलन करने की तैयारी

राज्य भर के टेट परीक्षा पास सहायक शिक्षक काफी उग्र हो चुके हैं. झारखंड राज्य की स्थापना दिवस के मौके पर रांची में बड़ा आंदोलन करने की योजना बना रहे हैं, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close