झामुमो का अधिवेशन कल से, झामुमो को राष्ट्रीय पार्टी बनाने सहित इन मुद्दों पर पार्टी के अंदर होगी चर्चा, कई राज्यों के प्रतिनिधि…

JMM convention from tomorrow, there will be discussion within the party on these issues including making JMM a national party, representatives from many states...

JMM News : झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय अधिवेशन कल से शुरू होगा। दो दिवसीय इस महाधिवेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। रांची के खेलगांव में होने वाले केंद्रीय अधिवेशन में पार्टी की अहम रणनीतियों पर चर्चा होगी। इस अधिवेशन में सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि बिहार, बंगाल, ओड़िशा, असम, तमिलनाडू से प्रतिनिधि आयेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के बाहर पार्टी का विस्तार करने और राष्ट्रीय स्तर पर एक ताकत के रूप में उभारने का भी प्रस्ताव अधिवेशन में रखा जायेगा। इसके अलावे सरना कानून सहित ऐसे प्रस्ताव भी रखे जायेंगे, जिसकी बदौलत झामुमो ने अपनी ताकत कार्यकर्ताओं के बीच बनायी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाधिवेशन आरंभ होने के बाद केंद्रीय समिति भंग कर दी जाएगी।15 अप्रैल के बाद फिर से सदस्यता अभियान आरंभ हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक अधिवेशन में पार्टी भूमि पुनर्वापसी कानून बनाने का प्रस्ताव लाएगी। राज्य में आदिवासियों की जमीन को उनके मूल मालिकों को वापस करने के लिए कानून बनाने का प्रस्ताव पार्टी रखेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अपने उन सभी कोर एजेंडों को लागू कराने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ाएगी, जो कभी उनके आंदोलन का प्रमुख विषय हुआ करता था। संथाल परगना प्रमंडल के करीब 1 लाख आदिवासी परिवारों के पास उनकी जमीन के कागजात नहीं हैं।

 

वहीं जिनके घर या खेत, जो दूसरे के कब्जे में है, वह पीढ़ी-दर-पीढ़ी से उनके पास तो है, पर उनके पास इसका कोई सबूत नहीं है। इन सबको पट्टा देने के लिए पार्टी प्रस्ताव पारित करेगी। दखलदिहानी पर हुए कोर्ट के ऑर्डर काे लागू कराने पर भी पार्टी का जोर रहेगा।

Related Articles

close