झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर-धनुष जब्त किया जाये…सरकारी विज्ञापन में क्यों दिखा पार्टी सिंबल…भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

रांची। तीर धनुष से झामुमो सरकार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सरकारी विज्ञापन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिंबल तीर-धनुष को दिखाये जाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग में लिखित शिकायत दी है।

भाजपा ने अखबारों में छपे विज्ञापन का जिक्र करते हुए कहा है कि झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में तीर धनुष जो कि झामुमो का पार्टी सिंबल है, उसे छापा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसी भी सरकारी विज्ञापन में किसी पार्टी का चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करना गलत है। उस विज्ञापन का खर्च राज्य सरकार करेगी, उसका बोझ जनता पर आयेगा। बीजेपी का कहना है कि जिस तरह से विज्ञापन छापा गया है, उससे लग रहा है कि ये विज्ञापन और कार्यक्रम पार्टी के द्वारा संचालित है। भाजपा ने आयोग से पार्टी का चुनाव चिन्ह तीन धनुष को जब्त कर सभी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close