राउरे मन के जोहार मंईयां….: मुख्यमंत्री ने 2500 रुपये महिलाओं के खाते में भेजे, भाजपा पर साधा निशाना, बोले, इन्होंने मेरा मजाक उड़ाया…

Raure Mann Ke Johar Mainiyan....: Chief Minister sent Rs 2500 to women's account, targeted BJP, said, they made fun of me...

Mainya Samman Yojna : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राज्यस्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में 2500 रुपये हस्तांतरित किये। इस दौरान प्रदेश भर से लाखों महिलाएं मुख्यमंत्री की अभिवादन करती नजर आयी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने महिलाओं को कहा कि राज्य को एक व्यक्ति अकेला नहीं खींच सकता। इसके लिए राज्य की जनता का साथ होना बहुत जरूरी होता है तभी राज्य का सर्वांगीण विकास हो सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां आई सभी महिलाओं से मैं कहना चाहूंगा कि जो जिम्मेवारी हमने निभाई है, उसको सार्थक रूप देने के लिए आपके भी सहयोग की जरूरत है। हर बहना को महीने का 2500 रुपए और साल का 30 हजार रुपए की सम्मान राशि मिलना शुरू हो गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आपको भी ऐसे कार्यों को चुनना है, जिसके माध्यम से आपका घर-परिवार मजबूत हो सके, आप मजबूत हो सकें।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में हम आपकी मदद करने का भी काम करेंगे जिससे आप इन सम्मान राशि का अपने परिवार और अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए उपयोग कर पाएंगी। महिला और पुरुष एक समान और एक ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की क्षमता रखते हैं लेकिन आज भी महिलाओं को वह ताकत नहीं मिल पाई है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें वह रस्ता नहीं मिला, जिसके माध्यम से वे खुद का और अपने घर-परिवार का विकास करते हुए राज्य और देश के विकास का हिस्सा बन पाए। अबुआ सरकार ने राज्य की आधी आबादी को मंईयां सम्मान के साथ उन्हें वह ताकत देने का काम किया है। वादे के मुताबिक आज हजारों करोड़ रुपयों की सम्मान राशि मेरी बहनों के खाते में पहुंची है।

 

 

 

लेकिन आज के इस भौतिकवादी युग में यह अभी भी चिंता का विषय है कि देश की आजादी के बाद कई नियम-नीतियां बनीं लेकिन न गरीबी दूर हुई और ना ही महिलाओं का सशक्तिकरण ही हो पाया। देश की आधी आबादी तो हमेशा पिछड़ा रहने को विवश हुईं। एक तरफ हम भारत को विश्व गुरु बनाने और ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लेते हैं और दूसरी तरफ आधी आबादी को दरकिनार करते हैं। जब इस देश की आधी आबादी विकास से कोसों दूर हो तो देश और राज्य कैसे विकास कर सकता है? यह हमारी समझ से परे है।

 

 

पूर्व में भ्रूण हत्या जैसे घृणित कुरीतियों के कारण हमारी बेटियों की गर्भ में ही हत्या कर दी जाती थी। और अगर कोई बेटी बड़ी हुई भी तो वह अपने सपने साकार नहीं कर पाती थी। अब वह सब बदलेगा। आने वाले समय में राज्य की अर्थव्यवस्था में एक मजबूत कड़ी बनने जा रही हैं आप। इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

 

 

लोग महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जब हमने राज्य की माताओं-बहनों को ₹1000 देना शुरू किया तो हमारे विरोधी हमारा मजाक उड़ाने लगे। जब हमने इस राशि को बढ़ा कर ₹2500 करने का संकल्प लिया तो भी उन लोगों ने इसका मजाक बनाया। ये लोग खुद ₹2100 का झूठ लेकर आये थे। विरोधियों के लिए उनका जुमला सिर्फ चुनाव तक ही सीमित था। और हमने अपना वादा निभाया, जो कहा सो किया।

Related Articles

close