सर्दी में जोड़ों का दर्द बढ़ा रहा है परेशानी…5 आसान टिप्स से पाएं तुरंत राहत, जानिए क्या है सबसे कारगर उपाय?

Joint pain is increasing the problem in winter... Get instant relief with 5 easy tips, know what is the most effective solution?

 सर्दियों में क्यों बढ़ता है जोड़ों का दर्द?

ठंडी हवाओं के साथ अक्सर जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। खासकर बुजुर्गों और गठिया (Arthritis) के मरीजों के लिए यह मौसम चुनौतीभरा होता है। ठंड के कारण ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और मसल्स सख्त हो जाते हैं, जिससे दर्द, सूजन और अकड़न महसूस होती है।

लेकिन कुछ आसान होम रेमेडीज और हेल्दी आदतों को अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


1. शरीर को रखें गर्म

ठंड में जोड़ों को गर्म रखना बेहद जरूरी है। वूलन कपड़े, मोज़े और नी कैप पहनें ताकि ठंडी हवा का असर कम हो।

  • गर्म पानी से नहाएं

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • दर्द वाले हिस्सों पर हल्की गर्म सिकाई करें
    यह ब्लड फ्लो बढ़ाता है और जकड़न को कम करता है।


 2. रोजाना करें हल्की एक्सरसाइज

सर्दी में वर्कआउट छोड़ना आम बात है, लेकिन यह जोड़ों के दर्द को बढ़ा देता है।
रोजाना 15–20 मिनट टहलना, हल्का योग या स्ट्रेचिंग करने से जोड़ों की मूवमेंट बनी रहती है।
भुजंगासन और पवनमुक्तासन जैसे योगासन खासतौर पर फायदेमंद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


 3. डाइट में शामिल करें एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड

आपकी डाइट ही जोड़ों के स्वास्थ्य की कुंजी है।

  • हल्दी, अदरक, मेथी दाना और सरसों का तेल सूजन कम करते हैं।

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन D और कैल्शियम से भरपूर चीजें जैसे दूध, दही, अंडा और तिल का सेवन करें।


 4. शरीर में न रहने दें पानी की कमी

सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, जिससे जोड़ों की सूखापन और जकड़न बढ़ जाती है।
दिनभर में कम से कम 8 गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं। यह जोड़ों को फ्लेक्सिबल रखता है और दर्द से राहत देता है।


 5. सुबह की धूप जरूर लें

धूप विटामिन D का प्राकृतिक स्रोत है, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है।
रोज सुबह 15–20 मिनट धूप में बैठें। इससे न सिर्फ दर्द और सूजन कम होगी, बल्कि मूड भी बेहतर रहेगा और शरीर को नैचुरल एनर्जी मिलेगी।

Related Articles

close