सरेआम पत्रकार को मारी गयी गोली, भू माफियों के खिलाफ लगातार लिखा करते थे खबर, बीच बाजार में…

Patrkar ki hatya : सरेराह पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना यूपी के जौनपुर का है, जहां इमरानगंज बाजार में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को गोली मार दी गयी। वारदात के बाद पूरा इलाके में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. हत्या की सही वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव जौनपुर के ही सबरहद गांव के रहने वाले थे और एक न्यूज पोर्टल में काम किया करते थे। वो ज्यादातर क्षेत्र में गो तस्करों और माफियाओं के खिलाफ खबरें लिखते थे, जिसे लेकर माफियाओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या के पीछे ये एक बड़ी वजह हो सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को शाहगंज कोतवाली अंतर्गत इमरानगंज बाजार में गोली मारी गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को कुछ पुख्ता सबूत मिलेहैं, जिसके आधार पर आगे की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद इलाके में लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की पड़ताल को चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर आगे बढ़ा रही है।

सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव 45 भाजपा के कार्यकर्ता हैं। वह सुबह प्रचार-प्रसार के लिए बाइक से निकले थे। इस दौरान सुबह नौ बजे अज्ञात बाइक सवार ने बाइक रोकवा दिया। इसके बाद असलहे से चार गोली मारकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो उनको उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह व अन्य भाजपा नेता पहुंच गए। घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। इस बाबत सीओ अजीत सिंह चौहान मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close