JPSC 2026 Exam Update: 4 अप्रैल से परीक्षा, किस दिन कौन सा विषय? यहां देखें पूरा प्लान
JPSC 2026 Exam Update: Exams begin April 4th, subject on which day? See the full plan here.

JPSC Forest Officer Exam 2026 को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक वन संरक्षक मुख्य लिखित परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 4 से 7 अप्रैल तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब विस्तारित शेड्यूल जारी किया गया है।
आयोग के अनुसार, परीक्षा की शुरुआत 4 अप्रैल को सामान्य हिंदी और अंग्रेजी से होगी। इसके बाद 6 अप्रैल को सामान्य अध्ययन पेपर-1 और पेपर-2 आयोजित किए जाएंगे। 7 अप्रैल को इनवायरनमेंटल साइंस, 8 अप्रैल को फॉरेस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग और एनिमल हस्बेंडरी की परीक्षा होगी। 9 अप्रैल को जंतुविज्ञान, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, सिविल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, रसायनशास्त्र और भूगर्भशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं।
इसके अलावा 10 अप्रैल को एग्रीकल्चर और स्टेटिस्टिक, 11 अप्रैल को बॉटनी और गणित तथा 12 अप्रैल को फिजिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। JPSC Forest Officer Exam 2026 के तहत अभ्यर्थियों को अपने विषय के अनुसार निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सहायक वन संरक्षक के कुल 78 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय बाद इस पद के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित हो रही है।











