जेपीएससी की नई अध्‍यक्ष बनी मैरी नीलिमा केरकेट्टा: 1994 बैच की रही है आईएएस,जानिए उनके बारे में…

रांची: भारतीय प्रशासनिक सेवा की रिटायर अधिकारी श्रीमती मैरी नीलिमा केरकेट्टा को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। झारखंड सरकार ने उनकी नियुक्ति की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि श्रीमती मैरी नीलिमा केरकेट्टा, सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा को झारखंड लोक सेवा आयोग के रिक्त अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की कार्रवाई करने का आदेश राज्य सरकार ने दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी हो कि दिवंगत अभिताभ चौधरी के कार्यकाल पूरा होने के बाद से यह पद रिक्‍त था। इसके बाद से यह प्रभार में चल रहा था।

जानिए कौन है एम एन केरकेट्टा

जानकारी के मुताबिक श्रीमती केरकेट्टा महाराष्‍ट्र कैडर की 1994 बैच की अधिकारी रही है। वह झारखंड की राजधानी रांची के कांके की रहने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रीमती केरकेट्टा प्रतिनियुक्ति पर झारखंड में पांच साल तक काम कर चुकी है। उनके पिता स्‍व. डॉ आर केरकेट्टा जाने-माने कृषि वैज्ञानिक थे। वह बिरसा कृषि विवि के कुलपति भी रह चुके हैं। 1994 बैच की आईएएस एम एन केरकेट्टा महाराष्ट्र सरकार मे कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुकी है। उद्दभ ठाकरे सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया था। इसके पूर्व महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल के सीईओ सहित अन्य महत्वपूर्ण पद संभाल चुकी है।

Related Articles

close