अभी-अभी: मुख्यमंत्री का काफिला हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कई पुलिसकर्मी घायल, कई लोग है जख्मी

लखनऊ। मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में 5 पुलिसकर्मी सहित 11 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के वक्त काफिले के साथ चल रही कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठे थे। घटना यूपी के गोसाईगंज के अर्जुनगंज में बड़ा हादसा हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ की फ्लीट में सबसे आगे चलने वाली एंटी डेमो गाड़ी पलट गई।

इस हादसे में 5 पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।बताया जा रहा है कि सड़क पर मरे पड़े जानवर से टकराने के बाद ये हादसा हुआ है। इसमें 5 पुलिसकर्मियों के अलावा सड़क किनारे खड़े 5 लोग गाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ ही कई अन्य अधिकारी भी सिविल अस्पताल पहुंचे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे को लेकर जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इसमें 5 सिविल और 5 पुलिस के जवान हैं. सभी को सिविल अस्पताल से केजीएमसी और लोहिया अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close