Ranchi – कलयुगी पत्नी : पति की हत्या कर पत्नी वट सावित्री व्रत की कर रही थी तैयारी, पुलिस को हुआ संदेह तो ऐसे उगली सारा सच

रांची : महिलाएं अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना करते हुए व्रत रखतीं हैं। श्रृंगार करती हैं। उपवास रखती हैं। लेकिन रातू में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी दाउली (धारदार हथियार) मारकर हत्या कर दी और पुलिस से बचने के लिए वट – -सावित्री पूजा की खरीदारी करने चली इसका खुलासा खुद महिला ने पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान किया है।

साना दवा से की गई पूछताछ में पुलिस का मिला जानकारी के अनुसार उसका कहना है कि वह अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी इसलिए ऐसा कदम उठाना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोनी ने पुलिस को बयान दिया है कि शादी के बाद से ही वह उसे प्रताड़ित करने लगा था। आए दिन मारपीट करता था । सोमवार की रात को भी विवाद हुआ था। राजकुमार ने सोनी के साथ मारपीट की थी।

उसकी इस हरकत से आवेश में आकर सोनी ने दाउली से राजकुमार पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि सोनी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। एफएसएल की टीम ने दाल से फिंगर प्रिंट का नमूना लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि आरोपित महिला गिरफ्तारी से बचने के लिए सुबह-सुबह घर से निकल गई थी। उसने वट सावित्री पूजा का सामान खरीदा ताकि पुलिस को कोई संदेह नहीं हो। इसके बाद सोनी रांची चली आई थी।

सोनी ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने अपने पति को इसकी जानकारी देने के बाद घर से निकली थी, लेकिन पुलिस की जांच में पता चला कि राजकुमार की मौत काफी देर पहले हो चुकी थी। इस वजह से संदेह सोनी पर गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close