झारखंड में बेमौसम की बारिश बढ़ायेगी कनकनी, आज और कल कई हिस्सों में होगी बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने दी ये बड़ी अपडेट

Kankani will increase unseasonal rain in Jharkhand, drizzle will occur in many parts today and tomorrow, Meteorological Department gave this big update

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बेमौसम की बारिश अब कनकनी बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। यह बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश में मौसम बदलेगा। तापमान में गिरावट आयेगी। वहीं कोहरा और सर्द हवाएं बहेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान चढ़ा सकता है। 10 दिसंबर को भी राज्य के संथाल परगना और अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

9 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिम हिस्से को छोड़कर शेष हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। बारिश की बात करें तो, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग व कोडरमा में दिन में हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है.साथ ही, आसमान में बादल छाए रहेंगे.जिस वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट संभव है.यानी दिन में भी इन जिलों के लोगों को कर्कश ठंड लगने वाली है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ जिलें ऐसे हैं जहां पर वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी की गई है। जैसे हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू व सिमडेगा। यहां पर लोगों को बारिश के साथ-साथ वज्रपात से भी काफी सचेत रहने की जरूरत है। इस समय भूलकर भी गाड़ी ना चलाएं और सड़क पर है तो की सुरक्षित स्थान का शरण ले और चेतावनी को हल्के में न ले। आज और कल प्रदेश के कुछ और हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

मौसम केंद्र ने संभावित बारिश को देखते हुए कृषि सलाह भी जारी की है. किसानों से कहा है कि वे धान की फसल बचाएं. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बारिश से तैयार धान खराब हो सकता है. अब तक जिन लोगों ने धान को खलिहान में छोड़ रखा है, उसको ढंकने की व्यवस्था कर ले।

Related Articles

close