झारखंड: पिस्तौल की नोंक पर लड़की के किडनैप का दावा, दो समुदायों के बीच झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी, एसपी-डीसी ने संभाला मोर्चा

Jharkhand: Claim of kidnapping of a girl at gunpoint, clashes between two communities, vandalism and arson, SP-DC took charge

Jharkhand news: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। झीमरी गांव में शनिवार को दो समुदायों के बीच तनाव हो गया। खबर है कि पिस्टल की नोक पर एक लड़की का यहां किडनैप कर लिया गया, जिसके बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि बाजार में समुदाय विशेष की दुकानों और अन्य जगहों पर तोड़फोड़ आगजनी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद शकील के पुत्र मोहम्मद तसलीम पर एक महतो समुदाय की लड़की का पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लेने का आरोप है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपहरण की खबर से आक्रोशित परिजनों ने बाजार का रुख किया और वहां उन्होंने आरोपी से जुड़ी दुकानों के बाहर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जानकारी है कि कई दुकानों को आग़ के हवाले भी कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस भी तुरंत एक्शन में आई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने की कोशिश करने में जुट गया। फिलहाल तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव और सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस बल्कि तैनाती कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है। इलाके में धारा 144 लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार है।

Related Articles

close