झारखंड: बाजार से लौट रही लड़की की किडनैपिंग, फिर दो सगे भाईयों ने दोस्तों संग मिलकर किया….

Jharkhand: Kidnapping of a girl returning from the market, then two real brothers along with friends...

Jharkhand Crime News: दो भाइयों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक झारखंड के गुमला की ये घटना है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग की पहले किडनैपिंग हुई और फिर आरोपियों ने जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक दो लड़कियां जारी प्रखंड के अमगांव बाजार गयी थीं। लौटने के दौरान अमगांव जंगल के समीप तीन युवकों ने दोनों सहेलियों को रोक लिया, युवकों की गलत मंशा देखते हुए एक लड़की वहां से भाग गयी, लेकिन तीनों युवकों ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। उसे रास्ते से उठाकर घने जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, मौके से भागकर लड़की ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन वो नहीं मिली। देर रात युवकों के चंगुल से किसी तरह लड़की छुटी और घर पहुंची। थाने में आकर पीड़िता ने शिकायत की. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिल बेक 20 वर्ष, अनूप बेक 19 वर्ष और रोबिन लकड़ा 22 वर्ष को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी अनिल और अनूप सगे भाई हैं। तीनों आरोपी अमगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के बाद लड़की काफी डरी हुई है। वहीं लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

close