जानिये प्रधानमंत्री मोदी ने कितनी की है पढ़ाई, 1967में की थी दसवीं पास, जानिये हलफनामे में क्या कुछ दी है जानकारी

PM Modi Education: प्रधानमंत्री मोदी ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। तय नियम के मुताबिक नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को पूरी जानकारी देनी होती है। डीएम को दिये हलफनामे में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी संपत्ति, शिक्षा सहित तमाम जानकारी दी है। चुनावी हलफनामे के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने मास्टर्स ऑफ आर्टस (MA) तक की शिक्षा प्राप्त की है। पीएम मोदी ने साल 1967 में दसवीं कक्षा पास की थी।

वहीं उन्होने स्नातक (बैचलर ऑफ आर्टस) BA 1978 में किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पीएम मोदी ने साल 1983 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एमए की डिग्री ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अपना खुद का कोई घर नहीं है। उनके पास कोई गाड़ी भी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम के पास कुल 52,920 रुपये कैश है. वहीं स्टेट बैंक के गांधीनगर शाखा में 73,304 तो एसबीआई के ही वाराणसी शाखा में केवल 7000 हजार रुपये हैं। पीएम मोदी के पास 2,85,60,338 करोड़ की स्टेट बैंक में एफडी भी है। पीएम मोदी की ओर से दाखिल किए गए एफिडेविट के मुताबिक, उनकी चल संपत्ति में 2014 और 2019 के बीच 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

उनकी ज्यादातर चल संपत्ति भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) में 1.27 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में है. एफिडेविट में पीएम मोदी ने ये भी जानकारी दी कि वो हर साल कितना इनकम टैक्स भरते हैं। पीएम मोदी ने एफिडेविट में अपने पिछले 5 साल के इनकम का भी ब्योरा दिया है. 2018-19 में उनकी इनकम 11 लाख 14 हजार 230 थी. 2019-20 में उनकी इनकम 17 लाख 20 हजार 760 हुई. 2020-21 में पीएम की इनकम 17 लाख 07 हजार 930 हुई. 2021-22 में उनकी इनकम 15 लाख 41 हजार 870 थी. वहीं, 2022-23 में प्रधानमंत्री को 23 लाख 56 हजार 080 रुपये का इनकम हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close