मंईया सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट, जानिये आज से योजना की राशि कैसे पहुंचेगी आपके खाते में …

Big update related to Maiya Samman Yojana, know how the amount of the scheme will reach your account from today ...

Maiya Samman Yojana : महिला दिवस पर महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत एक खुशखबरी आई हैं। शनिवार से 38 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की राशि एक साथ जारी की जाएगी, जिससे प्रत्येक महिला को 5000 रूपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बताया कि मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास बात ये है कि महिला लाभुकों को जनवरी और फरवरी माह की राशि एक साथ दी जाएगी जिससे लाभुकों के बैंक खाते में कुल 5000 रुपये आएंगे। महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बीते शुक्रवार को 2 माह की राशि के भुगतान के लिए बिल ट्रेजरी को भेज दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि होली तक ‘मइयां सम्मान योजना’ के तहत राशि लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हमें उम्मीद है कि होली से पहले लाभार्थियों के खातों में राशि जमा हो जाएगी।” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “कुछ गड़बड़ियां थीं, जिससे भुगतान में देरी हुई, लेकिन उन्हें ठीक कर लिया गया है।

 

अब राशि खाते में जमा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम महिला दिवस, होली और रमजान के त्योहारों के दौरान महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाना चाहते हैं। बताते चलें कि विभिन्न जिलों में चल रही जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कई अयोग्य महिला को इसका लाभ मिल रहा था।

 

पारा शिक्षक, महिला रसोइया एवं कई सरकारी कर्मियों को भी इसका लाभ लेने का मामला कई जिलों से सामने आया है। उन सभी से राशि वसूलने से लेकर अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी हो कि सरकार ने दिसंबर 2024 में राशि वितरण के बाद सभी जिलों को लाभुकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया था। योजना के तहत लाभुक को झारखंड का निवासी होना, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड और आधार लिंक बैंक खाता अनिवार्य था।

 

दिसंबर तक सरकार ने आधार लिंक खाते की शर्त से छूट दी थी, लेकिन जनवरी से यह अनिवार्य हो गया, जिससे कई लाभुकों को राशि नहीं मिल सकी। अभी भी कई लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं। ऐसे में विभाग ने राशन कार्ड के आधार पर राशि ट्रांसफर करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

राज्य में अब तक 40 लाख से अधिक राशन कार्ड का सत्यापन हो चुका है। वहीं दिसंबर 2024 में 56.61 लाख लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया था, लेकिन अब इस संख्या में कमी आ सकती है।

 

पलामू प्रमंडल में करीब 2 लाख फर्जी लाभुक मिले, वहीं पूरे राज्य में 5 लाख से अधिक फर्जी लाभुक होने की आशंका है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि होली से पहले सही लाभुकों को राशि मिल जाए। सत्यापन के बाद जो लोग अयोग्य पाए गए हैं, उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close