झारखंड में ठंड का प्रकोप : जानें आज का मौसम पूर्वानुमान और स्वास्थ्य के लिए जरूरी सावधानियां!

Cold wave in Jharkhand: Know today's weather forecast and important precautions for health!

रांची: झारखंड में इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, दोपहर में कनकनी हवाओं ने जनवरी की ठंड का एहसास करवा दिया और शाम को भी ठंडी हवाओं का असर बना रहा। राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम कुछ इसी प्रकार का बना रहा।

हिमाचल की बर्फबारी से बढ़ेगा सर्दी का असर

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इस समय हिमाचल प्रदेश के हिमालयी इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी हो रही है। इसका असर झारखंड पर भी दिखने वाला है और राज्य में शीतलहर का खतरा बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बदलते मौसम और कनकनी हवाओं के संपर्क में आने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठंड का असर, चल रही ठंडी हवाएं

झारखंड मौसम केंद्र के अनुसार, आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12-15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लोग सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं से बचने की कोशिश करें और स्वेटर या शॉल पहनें। यह न सोचें कि ठंड खत्म हो गई है, क्योंकि अभी मौसम में हल्की सर्दी बनी रहेगी।

खूंटी बना सबसे ठंडा जिला

बीते 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं खूंटी जिला सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह साफ करता है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम की स्थिति में बदलाव हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिलों का संभावित तापमान

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री हो सकता है।
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक जा सकता है।
इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए, खासकर बच्चों व बुजर्गो को विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close