झारखंड : सड़कों पर निकलने से पहले जान लें…तपती धूप से बचाने के लिए प्रशासन ने शुरू की बड़ी पहल, आम लोगों के लिए किए ये इंतजाम

Know This Before Stepping Out... Administration Launches Major Initiative to Offer Protection from the Scorching Sun; These Arrangements Have Been Made for the General Public.

रांची। झारखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यभर के अधिकारियों को आम लोगों और राहगीरों के लिए पेयजल सहित जरूरी राहत व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने साफ कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी कहा कि जहां पानी की व्यवस्था की गई है, वहां स्पष्ट सूचना बोर्ड भी लगाए जाएं ताकि राहगीरों और आम लोगों को आसानी से जानकारी मिल सके।

जल संकट वाले इलाकों में तत्काल भेजे जाएं टैंकर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम सोरेन ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जहां कहीं भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो, वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए।

इसके साथ ही खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक जल व्यवस्थाएं करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी नहीं होनी चाहिए।

मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करे प्रशासन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस संबंध में संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और भीषण गर्मी के दौरान प्रशासन को पूरी तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की छोटी से छोटी समस्या को गंभीरता से लें और राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

हीटवेव से बचाव को लेकर बढ़ी चिंता

झारखंड समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग लगातार हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। ऐसे में सरकारें आम लोगों को राहत पहुंचाने और जल संकट से निपटने के लिए विशेष इंतजाम कर रही हैं।

Related Articles

close