जाने कौन हैं लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जो बने हैं झारखंड बीजेपी प्रभारी… झारखंड में बीजेपी को वाजपेयी का कितना मिलेगा लाभ…

रांची: भाजपा अभी से ही मिशन 2024 में जुट गयी है। भाजपा ने आज झटके में आधा दर्जन से ज्यादा प्रदेश के प्रभारी बदल दिये। झारखंड के प्रभारी अब लक्ष्मीकांत वाजपेयी होंगे। चुनावी रणनीति के बड़े बाजीगरों में जाने जाने वाले लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में कई बड़ी उपब्धियां भाजपा ने हासिल की है।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा के कद्दावर नेता होने के साथ ही भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। बाजपेयी ने चार बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है। 2012-2016 के बीच चार साल तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते 2014 में उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 80 में 71 सीटें जीती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि जब वह 14 साल के थे , तभी से जनसंघ से जुड़ गए थे। छात्र जीवन से ही वह राजनीति से जुड़ गए थे। वह कॉलेज लाइफ में जनरल सेकेट्री भी रह चुके हैं। 1977 में वह जनता पार्टी के युवा विंग के अध्येक्ष बने। 1980 में वह भारतीय जनता पार्टी मेरठ के जनरल सेकेट्री बने। फिर वह उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्येक्ष भी बने।

इसके बाद दिसंबर 2012 में उन्हेंद भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद की जिम्मेलदारी सौंपी गई। 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 80 में से 71 सीटें हासिल की थीं। वाजपेयी चार बार मेरठ शहर सीट से विधायक रह चुके हैं। हालांकि, 2017 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close