झारखंड से*क्स रैकेट: कॉलगर्ल का कोलकाता कनेक्शन, WhatsApp पर भेजी जाती थी फोटो, पैसा ऑनलाइन होता था पैमेंट, अब तक 11 लड़कियां…

Jharkhand sex racket: Call girl had Kolkata connection, photos were sent on WhatsApp, money was paid online, 11 girls arrested so far...

Jharkhand S*ex Racket : झारखंड में गर्ल्स हॉस्टल से*क्स रैकेट में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि लड़कियों की सप्लाई से लेकर पैमेंट तक का पूरा काम ऑनलाइन होता था। गैंग का सरगना खुद 50 फीसदी रकम रखता था, जबकि बाकि का पैसा कोलकाता भेजा जाता था। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के बर्दवान कंपाउंड स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में देह व्यापार का खुलासा हुआ था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तारियों में पश्चिम बंगाल से लाई गई 12 लड़कियां और एक सप्लायर शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस रैकेट का संचालन मोजेबुल रहमान नामक युवक करता था, जो ग्राहकों से 50% कमीशन लेकर शेष रकम कोलकाता भेज देता था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लालपुर थाना क्षेत्र के बर्दवान कंपाउंड स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर 11 लड़कियों समेत कई आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद इस मामले में अब तक 13 लोगों को जेल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य संचालक मोजेबुल रहमान और उसकी सहयोगी वीणा देवी भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मोजेबुल पश्चिम बंगाल से लड़कियों को लाकर रांची में देह व्यापार करवाता था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे चलता था रैकेट

मोजेबुल रहमान ही पूरे गिरोह का सरगना था। वह कोलकाता से लड़कियों को बुलाता और फिर उन्हें ग्राहकों की डिमांड के अनुसार होटल या उनके घर भेजा करता था। ग्राहकों को पहले लड़कियों की तस्वीरें भेजकर पसंद करवाई जाती थीं। इसके बाद मोजेबुल उन्हें निर्धारित स्थान पर भिजवाता था।

 

सिटी डीएसपी रमन ने बताया कि मोजेबुल ग्राहक से मिलने वाली राशि का 50 प्रतिशत कमीशन खुद रखता था, जबकि शेष राशि कोलकाता के सुमोन दा उर्फ राजू को भेज देता था। पुलिस अब सुमोन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

एजेंट और होटल मैनेजर की भूमिका

जांच में यह भी सामने आया है कि मोजेबुल और वीणा ने इस धंधे के लिए कई एजेंट भी नियुक्त कर रखे थे। इसमें कचहरी चौक स्थित सनराइज होटल का मैनेजर रंजीत, इसके अलावा मुनीर, रवि, राहुल और राजन शामिल हैं। ये सभी एजेंट मोजेबुल से संपर्क करते थे और फिर ग्राहकों तक लड़कियां पहुँचाई जाती थीं।

 

हॉस्टल बना ठिकाना

पुलिस की रेड की संभावना को देखते हुए मोजेबुल ने लड़कियों को रखने के लिए गर्ल्स हॉस्टल को ठिकाना बना लिया था। पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ कि मोजेबुल ने हॉस्टल संचालक रवि कुमार सिंह से सांठगांठ कर रखी थी। उसे प्रत्येक लड़की को रखने के लिए 400 रुपये प्रतिदिन किराया दिया जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि हॉस्टल संचालक को देह व्यापार की पूरी जानकारी थी।

 

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने अब तक 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें मोजेबुल रहमान, वीणा देवी, राज कुमार सिंह, सुमोन दा उर्फ राजू, रंजीत, मुनीर, रवि, राहुल और राजन के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। पुलिस बाकी 7 आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

close