सिपाही संग लेडी दारोगा फरार: चुनाव ड्यूटी में साथ हुई थी तैनाती, वहीं से हो गये फरार, FIR के बाद IG ने दोनों को किया सस्पेंड

ASI-Constable Love : लेडी ASI को लेकर सिपाही फरार हो गया। मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है। जहां एक सिपाही के ASI मैडम को लेकर फरार होने पर विभाग में सनसनी मची है। जानकारी के मुताबिक दोनों चुनाव ड्यूटी करने के लिए निकले थे और फिर ड्यूटी के बाद से वहीं से फरार हो गये। इधर, महिला ASI की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। इसी बीच इस तरह की बातें भी सामने आ रही हैं कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है ये तो समय के साथ ही पता चल पाएगा।

बहरहाल बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने के कारण फरार सिपाही और महिला एएसआई को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है। ग्वालियर आईजी दफ्तर में पदस्थ महिला ASI और सिपाही की 7 मई को चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान के दिन दोनों ने साथ में पेट्रोलिंग की लेकिन चुनाव ड्यूटी करने के बाद दोनों वापस नहीं लौटे। दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा हैं।

इसके बाद एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात की और बताया कि उनकी बेटी और सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन अलग जाति की वजह से वह राजी नहीं हुए। चर्चाएं हैं कि सिपाही और ASI मैडम ने दिल्ली में आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है। इधऱ बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने के कारण IG ने दोनों पर एक्शन लिया है और दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उनका ये भी कहना है कि अगर दोनों को शादी करनी थी तो उनके पास आते उन्हें जानकारी देते।

दरअसल, कंपू स्थित पुलिस आवास में रहने वाली एएसआई निशा जैन आईजी ग्वालियर के कार्यालय में कार्यपालक लिपिक के पद पर पदस्थ थीं. उनके साथ ही आरक्षक अखंड प्रताप सिंह भी पदस्थ थे. पांच साल से लगातार दोनों एक साथ काम कर रहे थे. 7 मई को लोकसभा चुनाव मतदान के दिन चुनाव ड्यूटी में दोनों को भेजा गया था. दोनों ने चुनाव ड्यूटी की और उसके बाद अपने-अपने घर चले गए. अगले दिन घर से दफ्तर के लिए निकले, लेकिन दफ्तर नहीं पहुंचे और न ही घर वापस लौटे हैं. उसी दिन से उनके मोबाइल भी बंद हो गए.

मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी
एएसआई निशा और अखण्ड प्रताप सिंह कहां गए. उनके सहयोगियों को भी जानकारी नहीं थी. संदिग्ध हालात में लापता होने पर उनके परिजन ने 9 मई को आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात कर कुछ गोपनीय जानकारी भी दी. आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी वयस्क हैं और अपने जीवन से संबंधित निर्णय लेने के अधिकारी है. महिला पुलिसकर्मी कंपू में रहती हैं तो उनकी मां ने वहां गुमशुदगी दर्ज कराई है. पहले तो यह भी नहीं पता था कि दोनों साथ में गए हैं.

दोनों को किया सस्पेंड
महिला पुलिसकर्मी की मां ने ही बताया है कि महिला पुलिसकर्मी लगातार अपने साथी से शादी करने के लिए कह रही थी. उन्होंने दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी करने की सूचना परिवार को दी है. महिला एएसआई और आरक्षक दोनों चुनाव ड्यूटी करने के बाद न घर लौटे और फिर काम पर वापस नहीं लौटे. दोनों बिना बताए गायब हुए. यह कार्य में लापरवाही है. इसलिए दोनों को निलंबित किया गया है.

Related Articles

close