डबल मर्डर केस: लखीमपुर खीरी कांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक को लगी गोली

लखीमपुर खीरी । लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र की दो नाबालिग बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक लड़कियों के परिजनों ने हत्या के पीछे चार आरोपियों को बताया था लेकिन पुलिस जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुठभेड में आरोपी जुनैब को गोली लगी है। मामले में एसएसपी लखीमपुर खीरी संजीव सुमन ने बताया कि, गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

लखीमपुर खीरी हत्या कांड में परिवार जनों ने अपहरण के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बाइक सवार दो युवकों ने दोनों बहनों का अपहरण किया था। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां अपने घर के बाहर चारा मशीन से चारा काट रही थी। तभी पड़ोसी गांव के युवक मोटरसाइकिल से आए और दोनों बहनों को बाइक पर बिठाकर जबरदस्ती भाग गए। दोनों किशोरियों की मां का दावा है कि उसने युवकों को बेटी को ले जाते देखा था। इसके 1 घंटे बाद ही दोनों के शव पेड़ से लटके पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, खेत जा रहे गांव के लोगों ने दोनों के शव को पेड़ से लटके देखा था। उन्होंने ही परिवारजनों और पुलिस को सूचना दी। दोनों बहनों की शव एक साथ पेड़ पर लटके थे। लेकिन छोटी बहन के शव के घुटने जमीन को छू रहे थे। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की कहासुनी भी हो गई। गांव वाले इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित है। पूरे गांव में और आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है।

दरअसल आरोपी दो दलित बहनों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे। पुलिस ने कहा है कि गवाह मौजूद है। आरोपी परिवार के ही पड़ोसी हैं। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं आरोपियों के नाम जुनैब, सोहेल, आरिफ, हफीज, करीमुद्दीन और छोटे हैं। छोटे मौके पर मौजूद नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

लखीमपूर खीरी मामले में किशोरियों का शव मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम के बाद अन्य बातों का पता चलेगा।आज तीन डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close