भैंस पर चढ़ 100 किमी दूर से आया लालू का फैन ….अपने और भैंस के शरीर पर लिखवा रखा था, लालू यादव जिंदाबाद, CBI मुर्दाबाद

पटना। भले ही लालू अभी राजनीति में ज्याद सक्रिय नहीं हैं, लेकिन उनकी फैन फालोइंग आज भी कम नहीं हुई है। शुक्रवार को ऐसा ही नजारा दिखा, जब लालू यादव का तीन फैन 100 किलोमीटर भैंस की सवारी कर उनके मिलने पहुंचा। तीनों ने अपनी यात्रा समस्तीपुर के पूसा से शुरू की थी। इन तीनों में एक युवक सुरेश है। सुरेश की ऊंचाई सिर्फ डेढ़ फीट है। तीनों फैंस ने लालू-राबड़ी जिंदाबाद और सीने पर सीबीआई मुर्दाबाद लिख रखा था। तीनों ने अपने शरीर पर हरा रंग का पेंट भी चढ़ा रखा था।

शरीर पर राजद के समर्थन में नारे भी लिखे थे। सुरेश ने अपनी फैंस को भी हरे रंग से रंग रंगा था। काफी दिनों के बाद लालू यादव बुधवार को पटना पहुंचे थे। लालू यादव से मिलने वालों का तांता लगा हुआ था। इसी बीच ये तीनों फैंस भी समस्तीपुर से पटना आ गये। तीनों युवक का नाम नटवरलाल, सुरेश कुमार और मुनीलाल राय है। तीनों समस्तीपुर के पूजा में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन्हें, जैसे ही लालू यादव के पटना पहुंचने की जानकारी हुई, तीनों भैंस पर बैठे और सीधे पटना आ गये। डेढ़ फीट के सुरेश कुमार कहते हैं कि लालू यादव उनके भगवान हैं। वो अपने भगवान से मिलने के लिए हैं। लालू जी से मिलूंगा, मैं उनका नाम पूरे शरीर में लिख रखा हूं। दूसरे फैन मुनीलाल राय ने भी अपने शरीर पर लालू यादव जिंदाबाद के नारे लिख रखे हैं। मुनीलाल कहता है कि लालू जी को वो बहुत मानते हैं, वो उनके लिए भगवान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close