झारखंड में बड़ी घटना: चार छात्राएं नदी में डूबी, परिवारिक कार्यक्रम में पहुंची लड़कियां हुई हादसे का शिकार

Big incident in Jharkhand: Four students drowned in the river, girls who had come to attend a family function became victims of the accident

Jharkhand News : झारखंड से एब बड़ी खबर आ रही है।एक हादसे में चार छात्राओं की जान चली गयी। घटना गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हरैया गांव की है, जहां नदी आरा टोला में चार लड़कियां डूब गयी। इस घटना में चंदन की 10 साल की बेटी लाडो, जितेंद्र सिंह की बेटी अंकिता, पलामू जिले के पांकी थाना के पगार की रहने वाली 18 साल की रोमा और लेस्लीगंज में अभिषेक सिंह की बेटी 15 साल की मीठी सिंह की जान चली गयी।

जानकारी के मुताबिक सभी छठी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आयी हुई थी। जानकारी के मुताबिक चार लड़कियां पास के तलाब में नहाने गयी थी। इसी दौरान वो गहरे पानी में चली गयी। एक के बाद एक चारों बच्चियां डूब गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलने ही स्थानीय लोगों ने बचाव का काम शुरू किया। किसी तरह से चारों लड़कियों को निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने सभी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जश्न के माहौल में मातम पसर गया।

पुलिस के निर्देश पर सभी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जहां से फिर से शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। उधर परिजनों ने छठी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। चश्मदीदों के मुताबिक सभी लड़कियां एक दूसरे को बचाने के दौरान डूबती चली गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close