झामुमो की बड़ा प्लानिंग: बिहार से लेकर दिल्ली तक की स्ट्रेटजी हुई तैयार, महाधिवेशन में झामुमो खोलेगा अपने पत्ते

JMM's big planning: Strategy from Bihar to Delhi ready, JMM will reveal its cards in the convention

JMM News: झारखंड मुक्ति मोर्चा की इस बार जीत ने पार्टी को बुस्ट कर दिया है। अब झामुमो का इरादा झारखंड से निकलकर पूरे देश में धाक जमाने का है। इसकी शुरुआत इसी साल बिहार चुनाव से होने वाला है। वहीं पार्टी की नजर आदिवासी बहुल राज्यों की तरफ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़, बंगाल, असम तक पार्टी के विस्तार की प्लानिंग झामुमो ने कर ली है। सब कुछ ठीक रहा तो पार्टी के महाधिवेशन में इसे लेकर बड़ी घोषणा कर दी जायेगी। 2025 के अंत में नई दिल्ली में पार्टी कार्यालय खोलने का प्रस्ताव आगामी आम सम्मेलन में रखे जाने की संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झामुमो राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी पहचान बनाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारने और दूसरे राज्यों में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयारी में जुटा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाधिवेशन होगा बड़ा ऐलान

आपको बता दें कि झामुमो का 13वां महाधिवेशन 13 से 15 अप्रैल तक रांची के प्रभात तारा मैदान में होगा। इसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और असम की इकाइयों सहित 5,500 से अधिक पार्टी प्रतिनिधि के भाग लेने की संभावना है। झारखंड के अलावा झामुमो का संगठनात्मक आधार उस क्षेत्र में है, जिसकी चर्चा कभी वृहद झारखंड क्षेत्र के रूप में होती थी।

 

बिहार में मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा इसी वर्ष पड़ोसी बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपने लिए संभावनाएं तलाश रहा है। मोर्चा ने लगभग एक दर्जन सीटें चिह्नित की है, जिसपर आदिवासी समुदाय का प्रभाव है।इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस से बातचीत की जाएगी। झामुमो की योजना तालमेल कर चुनाव लड़ने की है। कम सीटें मिलने पर भी झामुमो आइएनडीआइए के तहत भाग्य आजमाने की तैयारी में है।जल्द ही इसके लिए बातचीत का भी दौर आरंभ होगा।

Related Articles

close