हजारीबाग में बड़ी सफलता: एक करोड़ के इनामी सहित तीन कुख्यात नक्सली एनकाउंटर में ढेर

Big success in Hazaribagh: Three notorious Naxalites including one with a bounty of Rs 1 crore killed in encounter

हजारीबाग में बड़ी सफलता: एक करोड़ के इनामी सहित तीन कुख्यात नक्सली एनकाउंटर में ढेर

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand Big naxal News। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को सोमवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ, कोबरा 209 बटालियन और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन खूंखार नक्सली मारे गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मारे गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमेटी का सदस्य और एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल, और जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी वीरसेन गंझू शामिल हैं।

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस और कोबरा बटालियन को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधि बढ़ रही है। इस पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के बाद तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए। मौके से तीन एके-47 राइफल भी जब्त की गई हैं।

 

तीनों नक्सलियों के मारे जाने को लेकर अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नक्सल मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि है और इससे संगठन की कमर टूटेगी।

 

सुरक्षा बलों का कहना है कि इलाके में सर्च अभियान अभी जारी है, ताकि अन्य छिपे हुए नक्सलियों को भी पकड़ा जा सके।

 

यह मुठभेड़ झारखंड में चल रहे नक्सल अभियान की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।

Related Articles

close