देर रात नाबालिग के कमरे में घुसा जवान और फिर, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा कैंप

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से सीआरपीएफ 197 बटालियन के एक जवान द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शुक्रवार को मुफ्फसिल थाने में नाबालिग के मामा ने लिखित शिकायत की है. नाबालिग अपने मामा के घर में रहती है.

क्या है मामला

लिखित शिकायत में मामा ने कहा है कि 14 जून (बुधवार) की रात खाना खाने के बाद लगभग 10-11 बजे घर के बाहर वह अपने बेटे के साथ खटिया पर सोये हुए थे. देर रात लगभग 12 बजे खिड़की की तरफ से किसी व्यक्ति के कूदने की आवाज सुनायी दी. कूदने की आवाज से उसकी नींद खुल गयी और वह टॉर्च लेकर घर के भीतर गया, तो उन्होंने एक व्यक्ति को कमरे में पाया. आवाज लगाते ही जवान ने हाथापाई शुरू कर दी और उन्हें पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और मौका पाकर वह चप्पल छोड़कर सीआरपीएफ कैंप की तरफ भाग गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, अगले दिन सुबह इस घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण पास ही स्थित सीआरपीएफ कैम्प जोजोदाह स्कूल पहुंचे. वहां दोषी सीआरपीएफ जवान को सामने लाने की मांग की लेकिन जवान सामने नहीं आया. इसके बाद ग्रामीण महिलाएं जबरन कैम्प के अंदर घुस गई और दोषी जवान को खोजने का प्रयास किया. लेकिन एक कमरे को बंद रखा गया और कई निवेदन के बावजूद उस कमरे को सीआरपीएफ के जवानों ने नहीं खोला. कुछ देर बाद लगभग 12 बजे के आसपास एक बाइक पर तीन जवान बैठकर कैम्प के अंदर से निकले. बीच में आरोपी जवान बैठा हुआ था जिसे कही ले जाया गया. शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी जवान को देखकर वह पहचान सकते हैं. शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close