लातेहार : रेलवे निर्माण साइट पर नक्सलियों ने किया हमला, कई वाहनों में लगाई आग

लातेहार: रांची-लातेहार सीमा पर तीसरी रेलवे लाइन निर्माण कार्य साइट पर माओवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में माओवादियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वहां डम्पर, हाइवा, पोकलेन व स्कॉर्पियो को माओवादियों ने जला दिया। रांची के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

इस दौरान नक्सलियों ने मजदूरों की पिटाई भी की है। नक्सलियों ने नारे भी लगाए। घटनास्थल में मौजूद विवि इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड एक मजदूर ने बताया कि शाम के करीब 5:45 बजे अचानक से 10-12 की संख्या में बन्दूकधारी नक्सली साइट में आ धमके, जिसे देखकर बहुत से मजदूर भागने लगे। जो मजदूर उनके चपेट में आया उसकी पिटायी की गयी। फिर पास में खड़े वाहनों में आग लगा दिया गया। क्रेटा कार से मशीन रिपेयरिंग करने वाले मिस्त्री आए हुए थे। वो क्रेटा कार भी इस हमले का शिकार हो गया। इस दौरान नक्सली नारे भी लगा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों ने बताया कि इस घटना को नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर रविन्द्र गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है। यह हमला लेवी को लेकर किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व में भी तीन-चार बार रेलवे निर्माण कार्य में लगी कंपनियों पर रविन्द्र गंझू ने बड़ा हमला करते हुए करोड़ो रुपयों का नुकसान पंहुचा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close