पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द: सभी पुलिसकर्मियों को नवंबर महीने में नहीं मिलेगी एक भी छुट्टी, आदेश जारी

पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द: पुलिसकर्मियों को नवंबर महीनें में एक भी छुट्टी नहीं मिलेगी। बिहार पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द कर दी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय कुमार सिंह ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि दिवाली एवं छठ पूजा महापर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक सभी जिलों में पुलिसकर्मियों को इस महीने छुट्टी नहीं दी जाएगी। पहले से जिन कर्मियों छुट्टियां मिली है, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। माना जा रहा है कि त्योहार के सीजन में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close