शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

शिक्षा विभाग : लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित तकरीबन 1.10 लाख नए शिक्षकों की स्कूलों में तैनाती 21 नवंबर तक कर दी जाएगी। बीपीएससी शिक्षकों के योगदान दिये जाने तक शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। इसे सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज निर्देश दिया है।

पत्र में कहा है कि स्कूल में योगदान की तिथि से ही शिक्षकों का वेतन प्रारंभ होगा। केके पाठक ने जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि शिक्षकों का पदस्थापन केवल ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में होगा। शहरी क्षेत्रों में फिलहाल किसी का पदस्थापन नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूलों का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडम किया जाएगा। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक कर रणनीति तैयार कर लें कि 11 से 21 नवंबर के बीच कितने चरणों में आप शिक्षकों का योगदान करा सकते हैं। इसकी समय सारिणी बना लें। स्कूल में योगदान कराने के लिए यह आवश्यक है कि प्रधानाध्यापक उस समय उपस्थित रहें, क्योंकि योगदान उन्हीं के समक्ष होना है। योगदान कराने के बाद प्रधानाध्यापक ही योगदान प्रपत्र जिला शिक्षा कार्यालय में समर्पित कर योगदान स्वीकृत कराएंगे। उधर, जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी निर्देश है कि जिन शिक्षकों का योगदान नवंबर में हो जाता है, उन्हें एक दिसंबर को वेतन भुगतान की तैयारी पूरी कर लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close